Home Blog 37 वॉ सड़क सुरक्षा माह 2026

37 वॉ सड़क सुरक्षा माह 2026

0

37th Road Safety Month 2026

दिनांक 07- 01- 2026

Ro.No - 14097/148

37 वॉ सड़क सुरक्षा माह 2026 के क्रम में आज दिनांक 07.01.2026 को श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, श्री आकाश श्रीश्री माल (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर तथा श्री दिनेश सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में श्री दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी व यातायात स्टाफ कांकेर के द्वारा कांकेर शहर में पोस्टर अभियान चालाया गया। जिसके तहत् आमजनो को यातायात नियमो के संबंध में अवगत कराते हुए सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवर लोडिग, अत्यधिक गति से वाहन न चालाने, ड्राइविंग करते हुए मोबाईल फोन का उपयोग न करने, शराब पीकर गाड़ी नही चलाने के संबंध में आमजनो को जागरूक कर कांकेर शहर के चौक चौराहो एवं बस स्टैण्ड में आने-जाने वाली बसों पर यातायात जनजागरूकता हेतु पोस्टर चस्पा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here