Home Blog बिलासपुर संभाग के 850 यात्रियों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई...

बिलासपुर संभाग के 850 यात्रियों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई रामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन, अब तक 37 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

0

A special train under the Ramlala Darshan Yojana, carrying 850 passengers from Bilaspur division, departed for Ayodhya. So far, more than 37,000 devotees have had darshan of Ramlala.

रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थयात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस पावन यात्रा के दौरान यात्रियों को वाराणसी में काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का विशेष लाभ भी प्राप्त होगा। स्टेशन पर तीर्थयात्रियों के चेहरों पर उत्साह और श्रद्धा की लहर दौड़ रही थी। विधायक बेलतरा श्री सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने तीर्थयात्रियों का फूलमालाओं से स्वागत किया तथा यात्रा शुभ होने की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Ro.No - 13672/156

रेलवे स्टेशन पर यात्रा के दौरान बेहद उत्साह का माहौल देखने को मिला। तीर्थयात्रियों ने ‘‘जय सिया राम‘‘ और ‘‘हर हर महादेव‘‘ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी भक्ति रस में डूबे हुए थे। स्टेशन पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था, जो पूरे समय जारी रहा। जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और आईआरसीटीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने तीर्थयात्रियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। सभी यात्रियों की सहूलियत के लिए विशेष ध्यान दिया, जिससे कोई असुविधा न हो।

राज्य सरकार ने रामलला दर्शन योजना के तहत तीर्थयात्रियों को पूर्ण सुविधाएं प्रदान की हैं। इसमें मुफ्त यात्रा, ट्रेन में शाकाहारी भोजन, चिकित्सा सुविधा, रात्रि विश्रामगृह शामिल हैं। वाराणसी में काशी विश्वनाथ दर्शन भी योजना का हिस्सा है। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित ट्रेन में स्लीपर कोच की व्यवस्था है, साथ ही सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्टेशन पर विशेष चिकित्सा टीम तैनात की, जबकि छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर माहौल को भक्तिमय बनाया।

छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना से अब तक 37 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को जोड़ने का माध्यम बनी है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है। राज्य सरकार की यह पहल सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने वाली है, जो तीर्थयात्रा को सरल और सुलभ बनाती है।

राज्य सरकार की इस योजना से तीर्थयात्रियों में अत्याधिक खुशी का महौल था। एक बुजुर्ग यात्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की इस योजना ने हम जैसे गरीबों का सपना साकार कर दिया। मुफ्त यात्रा और सभी सुविधाएं मिलना सराहनीय है। एक महिला यात्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ और रामलला दर्शन एक साथ, यह भगवान की कृपा है। साय सरकार को इस योजना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद जिसके कारण आज हम रामलला के दर्शन कर पा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित रामलला दर्शन योजना छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासियों के लिए है। इस योजना का लाभ 18 से 75 वर्ष आयु के व्यक्ति ले सकते हैं, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक, विधवा महिलाएं, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राथमिकता है। योजना मुफ्त है और इसमें अयोध्या राम मंदिर दर्शन, वाराणसी में काशी विश्वनाथ दर्शन, रेल यात्रा, भोजन और आवास शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here