Home Blog ‘बस्तर पण्डुम’ का जनपद स्तरीय आयोजन 16 जनवरी को ग्राम साल्हेभाट में

‘बस्तर पण्डुम’ का जनपद स्तरीय आयोजन 16 जनवरी को ग्राम साल्हेभाट में

0

The district-level event of ‘Bastar Pandum’ will be held on January 16th in the village of Salhebhat.

उत्तर बस्तर कांकेर 08 जनवरी 2026/ ‘बस्तर पण्डुम’ का कांकेर जनपद स्तरीय आयोजन 16 जनवरी को ग्राम पंचायत मांदरी के आश्रित ग्राम साल्हेभाट में किया जाएगा। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी कांकेर श्री अरूण वर्मा की अध्यक्षता तथा सामाजिक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थिति में जनपद पंचायत कांकेर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सामाजिक एवं जनप्रतिनिधियों की व्यवस्था, समाजिक पदाधिकारियों की सूची एवं समाज की ओर से मंच संचालन के साथ ही पारधी, उरांव, ओझा, ध्रुवा समाज को शामिल करने के संबंध में रूपरेखा तय की गई। इस संबंध में अंतिम बैठक 14 जनवरी दिन बुधवार को ग्राम पंचायत मांदरी के आश्रित ग्राम साल्हेभाट में आयोजित किया जाएगा। बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावडे उपाध्यक्ष श्रीमती तारिणी ठाकुर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी यादव, श्री राजेश भास्कर, श्री प्रकाश दीवान, श्री चन्द्रहास नेताम, श्री रत्तूराम नेताम, श्री, हृदयराम शोरी, श्री सुर्या नेताम, श्री विनोद शोरी एवं समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णयानुसार जनजाति बाहुल्य बस्तर संभाग के स्थानीय कला एवं संस्कृति, परम्परा लोककला, शिल्प, तीज-त्यौहार, खान-पान, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, वेश-भूषा, आभूषण, वाद्ययंत्र, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, नाट््य, व्यंजन-पेयपदार्थ, आंचलिक साहित्य, वन औषधि के मूल स्वरूप के संरक्षण, संवर्धन एवं कला समूहों के सतत् विकास तथा जनजातीय कलाकारों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से “बस्तर पण्डुम का आयोजन किया जा रहा है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here