On Youth Day, Mahesh Jain said, “The purpose of Youth Day is to learn about Swami Vivekananda and inspire the youth.”
कांकेर । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कांकेर द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, विधायक आशा राम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, भाजपा प्रवक्ता टेकेश्वर जैन की उपस्थिति तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू गोपाल साहू के नेतृत्व में राजापारा कांकेर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व आरती कर स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस मनाई गई व उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं, आम जनता व स्कूली बच्चों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से अवगत कराया गया ।
युवा दिवस के अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन व विधायक आशा राम नेताम ने कहा कि 12 जनवरी को हर साल स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के बारे में जानने और युवाशक्ति को प्रेरित करने का है । 1897 में जब किसी ने स्वामी विवेकानंद से पूछा कि स्वामी जी मेरा धर्म क्या है? तो उन्होंने उत्तर दिया था कि गुलाम का कोई धर्म नहीं होता, अगले 50 वर्षों तक सिर्फ भारत को गुलामी से आजाद कराना ही तुम्हारा धर्म है। उनके विचार आज भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। यही वजह है कि उनकी जयंती पर स्कूलों-काॅलेजों में निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता होती है।
भरत मटियारा व शालिनी राजपूत ने भी स्वामी विवेकानंद पर अपने विचार रखते कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवा पीढ़ी को प्रेरित करना है। स्वामी विवेकानंद का विजन मूल्यों के साथ समाज की सेवा करना था। भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों के लोग भी स्वामी विवेकानंद से प्रेरित हैं क्योंकि उन्होंने समाज में युवाओं द्वारा लाए जा सकने वाले बदलावों के बारे में सोचा था। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि युवाओं में समाज में बदलाव लाने की क्षमता है। इसलिए उनकी जयंती पर भारत सरकार ने 12 जनवरी, 1984 को भारत में युवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। आइए इस दिन हम सब उनके विचारों को आगे बढ़ाएं और दूसरों को प्रेरित करें।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू गोपाल साहू ने युवाओं के लिये संदेश देते कहा कि यह दिन स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मनाया जाता है, जो युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। वह युवाओं की शक्ति और मानवता की सेवा करने में दृढ़ विश्वास रखते थे ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, दिलीप जायसवाल, राजीव लोचन सिंह, दीपक खटवानी, निपेन्द्र पटेल, ईश्वर कावड़े, धनेंद्र ठाकुर, विजय लक्ष्मी कौशिक, मीरा सलाम, नीलू तिवारी, राकेश शर्मा, तनुज ठाकुर, सपन श्रीवास्तव, आकाश सोलंकी, पीयूष वलेचा, जतिन अठभेया, चित्ररेखा जैन, मंजू सारथी, अदिप शर्मा, हर्षल गजबीए आदि उपस्थित रहे ।



