Home Blog बीजापुर राउतपारा में महिलाओं ने सामूहिक रूप से मनाया भोगी पर्व, जिले...

बीजापुर राउतपारा में महिलाओं ने सामूहिक रूप से मनाया भोगी पर्व, जिले का किया सुख-समृद्धि की कामना

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – छत्तीसगढ़ के बीजापुर शहर में राउत पारा गली, हॉस्पिटल रोड क्षेत्र में बुधवार को महिलाओं और युवतियों ने भोगी पर्व को सामूहिक रूप से उत्साह और परंपरागत तरीके से मनाया। इस अवसर पर गली-मोहल्ले की महिलाओं ने एकत्र होकर भोगी की आग जलाई, जिसे देखने के लिए आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे।
सुबह से ही महिलाओं एवं लड़कियों द्वारा पुराने और अनुपयोगी सामान एकत्र कर भोगी की तैयारी की गई। निर्धारित समय पर भोगी अग्नि प्रज्वलन किया गया, जिसमें महिलाओं के साथ-साथ युवतियों ने भी भाग लिया। आग के चारों ओर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए लोगों ने नई शुरुआत और सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। महिलाओं ने बताया कि भोगी पर्व पुरानी नकारात्मकताओं को त्यागकर नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। इस आयोजन ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से संस्कृति और परंपराएं जीवित रहती हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है। आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सभी महिलाओं ने जिले की सुख समृद्धि व शांति की कामना की।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here