Home Blog रजककार बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक का किया भव्य स्वागत

रजककार बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक का किया भव्य स्वागत

0

Rajakkar Board Chairman Prahlad Rajak received a grand welcome.

प्राचार्य काशी राम रजक ने बुढीखार स्कूल में भवन निर्माण की रखी मांग
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री प्रहलाद रजक का आगमन हुआ। शाला परिवार एवं बच्चों के द्वारा उनका अभिनंदन स्वागत किया गया ।शाला विकास समिति के पदाधिकारी ने भी स्वागत किया । प्राचार्य काशीराम रजक एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने प्रहलाद रजक से हायर सेकेंडरी भवन निर्माण की नितांत आवश्यकता की मांग की। प्रहलाद रजक ने कहा कि क्षेत्र के सबसे प्राचीन विद्यालय में शाला भवन की निर्माण आवश्यकता है। ग्राम बुढ़ीखार सरपंच, शाला विकास समिति के सदस्यों लगन, विकास के लिए तत्परता की प्रसंशा की।शिक्षा मंत्री से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हायर सेकेंडरी भवन के संबंध मेंअध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री से दूरभाष से बात कर हायर सेकेंडरी स्कूल की नितांत आवश्यकता पर शिक्षा मंत्री को अवगत कराया ।शिक्षा मंत्री के द्वारा नए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हायर सेकेंडरी भवन निर्माण कराए जाने की बात कही ।तत्पश्चात श्री प्रहलाद रजक ग्राम बुढ़ीखार के ईष्ट देव परघनिया बाबा के दर्शन के लिए निकले ।वहां मंदिर समिति के सदस्यों एवं ग्राम पंचायत के सरपंच पंचों के द्वारा उनका अभिनंदन स्वागत किया गया ।इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच डॉक्टर दीपक लहरे ,शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामकुमार साहू, सदस्य दीपक गुप्ता, भरत थवाईत, अनिलसिंह,बीरबल थवाईत सभी पंच एवं शाला विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here