Home Blog छत्तीसगढ़ ब्राह्मण विकास मंच के पुनीत प्रयास में मैं हमेशा साथ हूं,,...

छत्तीसगढ़ ब्राह्मण विकास मंच के पुनीत प्रयास में मैं हमेशा साथ हूं,, शैलेश पांडेय

0

मकर संक्रांति पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच का सेवा व संस्कृति समाग़म

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

Ro.No - 13759/40

मस्तूरी। समाजिक संगठनों को समाज में एकता के साथ-साथ ज़रूरतमंदों की सेवा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मुझे प्रसन्नता है कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ निरंतर समाजसेवा के कार्य कर रहा है और इन पुनीत प्रयासों में मैं सदैव आपके साथ हूं। यह उद्गार मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने व्यक्त किए।

कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा यह आयोजन आशीर्वाद भवन, लोखंडी तुर्काडीह रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। मंच के प्रदेश संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे ‘साथी’ ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन एवं भगवान परशुराम की महाआरती से हुई, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों शिवानी तिवारी एवं अनुष्का तिवारी को मंच के प्रदेशाध्यक्ष बी.के. पांडेय एवं बसंत बाजपेयी द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं युवा प्रकोष्ठ की ओर से पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सभा को प्रदेशाध्यक्ष बी.के. पांडेय, कान्यकुब्ज सभा रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अरुण शुक्ल, रज्जन अग्निहोत्री, महिला मंच प्रमुख रश्मि लता मिश्रा तथा आदित्य त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सभागार की साउंड व्यवस्था हेतु पूर्व विधायक शैलेष पांडेय द्वारा अपनी एक माह की पेंशन से एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई, जिसकी मंच द्वारा सराहना की गई।

इस अवसर पर मंच द्वारा विगत 13 वर्षों से नियमित रूप से प्रकाशित मासिक पत्रिका “ब्रह्म आलोक” का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। साथ ही जनवरी माह में जन्मदिन मनाने वाले पं. सुदेश दुबे ‘साथी’ का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन पार्षद अमित तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शास्वत शैकी तिवारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अनूप पांडेय, कमलेश मिश्र, सुरेन्द्र तिवारी, राजेश पाण्डेय, महेश तिवारी, दिनेश बाजपेयी, करुणा शंकर अवस्थी, योगेश मिश्र, लक्ष्मीकांत दीक्षित, रामशंकर शुक्ल, गोपाल तिवारी, मनोहर लाल मिश्र, संदीप बाजपेयी, मनीष दीक्षित, सिद्धांत दुबे, सौरभ द्विवेदी, पवन तिवारी, जयंत शुक्ल, जगदीश त्रिवेदी, राजेश त्रिवेदी, प्रभा बाजपेयी, संजना मिश्रा, श्रद्धा, अल्का, रुचि, डॉ. किरण बाजपेयी, शोभा बाजपेयी, शिव प्रसाद बाजपेयी, धनंजय पांडेय, आशीष दीक्षित, अर्चना तिवारी, सुधा सीता तिवारी, सुधा शुक्ल, मीनू दुबे, विकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here