Home Blog महिलाओं की कलात्मक दक्षता एवं पारंपरिक शिल्पकला से हुए प्रभावित

महिलाओं की कलात्मक दक्षता एवं पारंपरिक शिल्पकला से हुए प्रभावित

0

We were impressed by the artistic skills and traditional craftsmanship of the women.

आकांक्षी ब्लॉक गौरेला में चल रहे योजनाओं और नवाचार कार्यक्रमों का नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी भरत भूषण वर्मा ने किया मूल्यांकन

Ro.No - 13672/156

रायपुर / वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रमों के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री भरत भूषण वर्मा ने जिला प्रवास के दूसरे दिन स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। यह भ्रमण विभिन्न विकास सूचकांकों की प्रगति, संतृप्ति एवं जमीनी स्तर पर हो रहे नवाचारों के प्रत्यक्ष अवलोकन के उद्देश्य से किया गया। श्री वर्मा के द्वारा ग्राम पंचायत लमना का भ्रमण किया गया। यहां इको-टूरिज्म के अंतर्गत विकसित मड हाउस अवधारणा को समझा, जिसमें स्व सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई। इस नवाचार से स्थानीय समूहों को सतत रोजगार प्राप्त हो रहा है, जिससे आजीविका सशक्तिकरण को बल मिला है।

उन्होंने लमना में स्थानीय महिला कारीगरों द्वारा निर्मित मिट्टी के बर्तनों का अवलोकन किया और महिलाओं की कलात्मक दक्षता एवं पारंपरिक शिल्पकला से प्रभावित हुए। भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र एवं बस्ती पंचायत का भी निरीक्षण किया गया, जहां बच्चों की विशेष गतिविधियों के माध्यम से पोषण के साथ-साथ शिक्षा के उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिले। इसके बाद हायर सेकेंडरी स्कूल बस्ती का दौरा किया गया। यहां श्री वर्मा द्वारा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं, उम्मीदों और सपनों पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने एनक्यूएएस प्रमाणित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बस्ती का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की संपूर्ण व्यवस्था का गहन मूल्यांकन किया तथा एंटीनेटल जांच, गर्भावस्था परीक्षण एवं संस्थागत प्रसव से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

भ्रमण के अंतिम चरण में लमना आंगनवाड़ी केंद्र में न्योता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को सम्पूर्ण पोषक तत्वों से युक्त भोजन प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अमित सिन्हा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान आकांक्षी ब्लॉक फेलो मनीष श्रीवास द्वारा विषय की गंभीरता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए आकांक्षी ब्लॉक गौरेला की प्रगति के प्रमुख बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। निरीक्षण के उपरांत नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए गए, साथ ही आने वाले समय में नीति आयोग से विशेष सहयोग एवं तकनीकी सहायता प्रदान करने की रूपरेखा भी तय की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here