Juniors gave a heartfelt farewell to their seniors, making Swami Atmanand Excellent English Medium School, Kotra, an emotional affair.
अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास को साथ लेकर आगे बढ़ो सफलता स्वयं तुम्हारे कदम चूमेगी। वीर सिंह
रायगढ़। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं के जूनियर विद्यार्थियों द्वारा एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर स्मृतियों, भावनाओं और आत्मीय क्षणों से भर उठा।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने स्कूली जीवन से जुड़े अनुभव, संघर्ष और अविस्मरणीय यादें साझा कीं, जिन्हें सुनकर वातावरण भावुक हो गया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ इन विदाई के पलों को साझा करते हुए उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के नोडल अधिकारी वीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहाधैर्य और लगन के साथ निरंतर परिश्रम करें। आप आधुनिक भारत के भविष्य निर्माता हैं और अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने की क्षमता रखते हैं। विद्यालय की दहलीज से बाहर कदम रखते समय पीछे मुड़कर न देखें, बल्कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। सत्य, अनुशासन और अच्छे चरित्र को अपना मूल मंत्र बनाएं, क्योंकि यही आपको जीवन में महान बनाता है।कार्यक्रम की सफलता में सीसीए प्रभारी सरिता प्रसाद एवं सौम्या मैम सहित समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अंग्रेजी माध्यम की एच ओ डी सावित्री पटेल कक्षा 12वीं की कक्षा अध्यापिका विजयालक्ष्मी साहू एवं शुभम लोहिया सर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय के साथ बिताए गए सुनहरे पलों को याद किया।इस भावपूर्ण विदाई समारोह को सफल बनाने में सभी शिक्षकों एवं कक्षा 11वीं के जूनियर विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अपने सीनियर साथियों को आत्मीयता और सम्मान के साथ विदाई



