Home Blog जिला स्तरीय बस्तर पण्डूम का आयोजन 28 जनवरी को गोंडवाना भवन भीरावाही...

जिला स्तरीय बस्तर पण्डूम का आयोजन 28 जनवरी को गोंडवाना भवन भीरावाही में

0

*आदिवासी संस्कृति, कला एवं परंपरा की झलक देखने को मिलेगी बस्तर पण्डूम में*
उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जनवरी 2026/ स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक परंपरा से परिपूर्ण बस्तर अंचल के लोक गीत, संगीत, नाटक, व्यंजन, पेय पदार्थों के संरक्षण व संवर्धन तथा कला समूहों के सतत विकास और जनजातीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बस्तर पण्डूम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 जनवरी को जिला मुख्यालय कांकेर के गोंडवाना भवन भीरावाही में बस्तर पण्डूम के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आदिवासी संस्कृति कला, परंपरा, गीत-संगीत, नृत्य की अनुपम झलक देखने को मिलेगी। जिला स्तरीय बस्तर पण्डूम के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here