Home Blog गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे सांसद श्री भोजराज नाग

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे सांसद श्री भोजराज नाग

0

Member of Parliament Bhojraj Nag will be the chief guest at the Republic Day celebrations.

उत्तर बस्तर कांकेर, 22 जनवरी 2026/ जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग होंगे। उनके द्वारा शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी।
उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व मार्च पास्ट का रिहर्सल किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों जैसे जिला पंचायत, वन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, क्रेडा, आदिम जाति कल्याण, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन, रेशम, उद्यानिकी, जल संसाधन, उद्योग एवं व्यापार केंद्र, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, पुलिस इत्यादि विभागों के द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित विभागीय झांकी भी निकाली जाएगी।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here