Home छत्तीसगढ़ जानिए आज का अपना राशिफल : इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य...

जानिए आज का अपना राशिफल : इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ!

0

मेष राशि:- कार्यस्थल पर कुछ लोग आज आपकी आलोचना कर सकते हैं. हालांकि, सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी.

वृषभ राशि:- कारोबारियों को आज सफलता मिलेगी. हालांकि, कार्यस्थल पर विवाद होना संभव है. इसके अलावा आप पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे.

Ro.No - 13672/156

मिथुन राशि:-पैसों को लेकर विश्वास न करें क्योंकि धोखा मिलने के पूरे योग हैं. इसके अलावा स्थायी संपत्ति से जुड़े निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. आज आपको व्यापार व व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे.

कर्क राशि:-अपने करियर पर ध्यान देना होगा. साथ ही अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें, नहीं तो नुकसान होगा. व्यापारिक नवीन योजनाओं से आज आपको लाभ होगा.

सिंह राशि:-नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में आज आप जुटे रहेंगे. इसके अलावा कार्यस्थल पर अधिकारियों का महत्व बढ़ेगा.

कन्या राशि:-दिन की महत्वता को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें. साथ ही क्रोध पर संयम रखें. आज खर्च की अधिकता रहेगी, जिस पर नियंत्रण रखना होगा.

तुला राशि:-आपको अपनी जीवनशैली को बदलना होगा. दिन खत्म होने से पहले व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. यदि आज आप मकान व वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे तो अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि:-अपनों का साथ मिलने से जरूरी काम पूरे होंगे. संतान की उन्नति को देख आपका मन प्रसन्न रहेगा.आज आपको भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी.

धनु राशि:- व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा, लेकिन अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें. आज आपका दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा.

मकर राशि:-निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव के कारण कपल के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं. आज आपको फालतू के विवादों से दूर रहना चाहिए. आज के दिन धर्म ग्रंथों के अध्ययन में आपकी रुचि रहेगी.

कुंभ राशि:-दूसरों के मामलों से दूर रहें. आज बिना मांगे अपनी राय किसी को भी न दें. दिन खत्म होने से पहले पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी.

मीन राशि:-न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही न दिखाएं. विद्यार्थियों के लिए ये समय सफलता हासिल करने वाला है. आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here