Home Blog कैरियर ग्रुप्स ऑफ कॉलेजेस में गुंज उठा ‘ हे शारदे मां, हे...

कैरियर ग्रुप्स ऑफ कॉलेजेस में गुंज उठा ‘ हे शारदे मां, हे शारदे मां अज्ञानता से हमें तार दे मां

0

The chant “O Mother Sharada, O Mother Sharada, deliver us from ignorance” resonated throughout the Career Group of Colleges.

रायगढ़ – कैरियर ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस रायगढ़ जहां नर्सिंग व फार्मेसी की पाठ्यक्रम संचालित होते है अपने विविध गतिविधियों के साथ शैक्षणिक , स्वास्थ शिक्षण, सामाजिक जनजागरूकता के अलावा धार्मिक अनुष्ठान को प्राथमिकता देते हुए बसंत पंचमी के पावनपर्व पर ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती जी की विधिवत पूजा की गई । इससे पूर्व श्री मुकेश अग्रवाल सर (डायरेक्टर)कैरियर ग्रुप्स ऑफ कॉलेजेस ने मां सरस्वती जी के प्राकट्य दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किए। गत दिवस 23 जनवरी को प्रातः काल में संस्थान के सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक सदस्यों एवं अध्यनरत विद्यार्थियों के द्वारा ज्ञान की देवी मां शारदे जी के लिए आवश्यक पुष्प, नारिकेल,धूप दीप और स्वेच्छा अनुसार प्रसाद को समर्पित किया गया साथ ही अपने जीवन के लिए सुख समृद्धि के साथ अच्छे अंकों में उत्तीर्ण होने के लिए मनोकामना पूर्ण हेतु स्वच्छ मन से आर्शीवाद लिए। तत्पश्चात आरती की थाली सजाकर मैया की आरती- हे शारदे मां, हे शारदे मां अज्ञानता से हमें तार दे मां की धुन से पूरा परिसर गूंज उठा। अंत में सभी स्टॉफ और स्टूडेंट्स को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी वितरण किया गया।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here