Home Blog सरपंच दिलहरण पटेल की अध्यक्षता में जैतपुरी ग्राम पंचायत का ग्राम सभा...

सरपंच दिलहरण पटेल की अध्यक्षता में जैतपुरी ग्राम पंचायत का ग्राम सभा बैठक हुई संपन्न लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

0

A Gram Sabha meeting of Jaitpuri Gram Panchayat was held under the chairmanship of Sarpanch Dilharan Patel, and important decisions were taken.

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतपुरी के सरपंच दिल हरण पटेल की अध्यक्षता में ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांव के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सचिव चमेली पटेल तथा सरपंच दिल हरण पटेल ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और ग्राम स्तर पर प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा तथा जानकारी दी। सरपंच सचिव ने बताया कि खुली बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराना, उनकी समस्याओं को सुनना और विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और ग्राम पंचायत के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में प्रमुख विकास प्रस्ताव पर सहमति बनी।इनमें प्रमुख रूप से सीसी मार्ग निर्माण, पेयजल लाइन का विस्तार, साथ ही अनेक विकास कार्यों को लेकर सहमति बनी।

बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना था ग्रामीणों ने इसी प्रकार आयोजन को नियमित रूप से करने की मांग की।

इस मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच दिल हरण पटेल सचिव श्रीमती चमेली पटेल, उप सरपंच प्रतिनिधि हरी लाल पटेल रोजगार सहायिका श्रीमती हेमलता यादव, श्रीमती प्रेमा जायसवाल, महावीर साहू संतराम पटेल के साथ ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियो तथा ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here