Home Blog खोगापानी में प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘मन की बात’ का 130वाँ संस्करण...

खोगापानी में प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘मन की बात’ का 130वाँ संस्करण सामूहिक रूप से सुना गया

0

The 130th edition of Prime Minister Modi’s ‘Mann Ki Baat’ was listened to collectively in Khogapani.

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट

Ro.No - 13672/156

खोगापानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 130वाँ संस्करण आज हसदेव मंडल अंतर्गत नगर पंचायत खोगापानी के विभिन्न बूथों एवं शक्ति केंद्रों पर उत्साहपूर्वक एवं सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण से जुड़े विचारों को कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने ध्यानपूर्वक सुना।

सबसे पहले बूथ क्रमांक 305 में नगर पंचायत खोगापानी के पूर्व अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धीरेन्द्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास द्वारा कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था एवं प्रबंधन किया गया, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस दौरान नोबेल सिंह, बालमुकुंद, संजय केवट, अब्दुल अजीज, चंदन सिंह, रामरतन चौधरी एवं शिवलाल चौधरी उपस्थित रहे। साथ ही महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती माही सेन गुप्ता, श्रीमती सरिता श्रीवास्तव, श्रीमती पार्वती मंडल एवं श्रीमती रमा अधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहीं।

पश्चात बूथ क्रमांक 304 में महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं BLA-2 श्रीमती वंदना विश्वकर्मा जी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लॉली केवट, विमला सिंह, वैष्णवी विश्वकर्मा, निकिता विश्वकर्मा, निशि विश्वकर्मा, प्रेमी देवी राय, धर्मा देवी एवं सुषमा विश्वकर्मा उपस्थित रहीं।

बूथ क्रमांक 312 में पार्षद श्रीमती ममता सिंह जी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य सुश्री शमा खान, श्रीमती अंजली विश्वकर्मा, श्रीमती वीणा वैष्णव, श्रीमती गैस बाई, अधिवक्ता सुनील चौबे, कमलेश पांडेय एवं बबलू विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

वहीं बूथ क्रमांक 315 में बूथ अध्यक्ष दीपक साहू के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम सुना गया, जिसमें BLA-2 सत्यम शुक्ला एवं बूथ सचिव सनी कुर्रे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here