Home Blog *यातायात पुलिस कांकेर द्वारा नया बस स्टैण्ड में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य...

*यातायात पुलिस कांकेर द्वारा नया बस स्टैण्ड में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व चश्मा वितरण किया गया*

0

*A free eye and health check-up camp and spectacle distribution program was organized by Kanker Traffic Police at the new bus stand.*

जिला-उत्तर बस्तर कांकेर।

Ro.No - 13672/156

🔸सड़क सुरक्षा सप्ताह के 28वाँ दिन दिनांक 28.01.2026 को श्री निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्रीमाल(ASP),श्री दिनेश सिन्हा (ASP) कांकेर के मार्गदर्शन में, डॉ.मेखलेन्द्र प्रताप सिंह (DSP) के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस बल कांकेर के द्वारा नया बस स्टैण्ड कांकेर में ‘महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन’ रायपुर व स्वास्थ्य विभाग कांकेर के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जॉच एवं चश्मा वितरण शिविर लगाया गया ।जहाँ पर डिजीटल मशीन के माध्यम से नेत्र परीक्षण करने के साथ-साथ जरूरतमंदो को चश्मा वितरण किया गया
♦️पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस नेत्र जांच शिविर का उद्देश्य”सुरक्षित समाज के प्रहरी, स्वस्थ दृष्टि के सहभागी “बनाना है।वाहन चालकों की दृष्टि क्षमता की जांच करना, ताकि सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित हो सके।चालकों को समय पर नेत्र रोग पहचान एवं उपचार हेतु प्रेरित करना।

🔸आज जिला कांकेर में बस्तर पंडुम कार्यक्रम व साप्ताहिक हाट बाजार का दिन होने तथा स्थानीय जन द्वारा काफी संख्या में शिविर में भाग लेकर लाभ लिया गया। इस अवसर पर श्री वीर लोकेश कावड़िया (राज्यमंत्री दर्जा), अध्यक्ष छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम रायपुर,श्री भरत मटियारा, अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड, श्रीमति शालनी राजपूत, अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन व अन्य जन-प्रतिनिधिगण उपस्थित होकर इस शिविर को सफल बनाया गया। कांकेर पुलिस व महावीर सेवा संस्थान रायपुर के विशेष पहल से शहर एवं आसपास के लगभग 1000 लोगों का नेत्र परीक्षण व 300 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here