An IED was recovered in the Chhote Bethiya police station area, on the Kanker-Narayanpur border.
🔷जिला पुलिस कांकेर
🟩*मोदेमरका कोटरी नदी किनारे 03 नग आईईडी।*
🟩*ग्राम कलपर में 06 नग आईईडी,फटाका बम व अन्य नक्सल समाग्री बरामद।*
🟩*डीआरजी/बीएसएफ बलों की संयुक्त कार्यवाही।*
🟩 श्री सुन्दरराज पी.(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर,श्री विपुल मोहन बाला बीएसएफ महानिरीक्षक सेक्टर भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन, श्री निखिल कुमार (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर, श्री राघवेन्द्र सिंह सेनानी 94वी वाहिनी बीएसएफ बांदे के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त टीम थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र मे दिनांक 23.01.2026 को ग्राम मोदेमरका कोटरी नदी किनारे 03 नग प्रेसर कुकर आईईडी एवं दिनांक 29.01.2026 को ग्राम कलपर थाना के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 06 नग प्रेसर कुकर आईईडी 05-05 किग्रा,फटाका,इलेक्ट्रिक वायर व अन्य नक्सल समाग्री बरामद किया गया। बरामद आईईडी को मौके पर डिफ्यूज कर नष्ट किया गया। थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्यवाही किया जा रही है।




