The “Save MNREGA” campaign against the central government’s move to replace MNREGA with a new law concluded in Tikari block.
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तुरी :काम के अधिकार की रक्षा के लिए मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र टिकारी मंडल अध्यक्ष उदय भार्गव तथा प्रभारी पुत्तन दुबे, ऋतुराज भार्गव, सत्येंद्र जायसवाल के नेतृत्व में मजदूरों से एवं ग्राम वासियों से चर्चा कर उनसे उनकी मनसा पूछी मंडल अध्यक्ष उदय भार्गव ने कहा कि मनरेगा कोई योजना नही मेहनतकशों का हक है, इसे कमजोर करने की साजिश के खिलाफ गांव गांव प्रत्येक पंचायतो में हम अपनी और मजदूरों की आवाज उठाऐंगे भार्गव ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को खत्म करने ग्रामीणों गरीबो से उनका कानूनी अधिकार छीनने का आरोप लगाया।
वही प्रभारी ऋतुराज भार्गव ने कहा मनरेगा की गारंटी को कानून से हटाकर सरकार की मर्जी पर निर्भर बना देता है जिससे ग्राम पंचायतों की भूमिका कमजोर हुई है और मजदूरी की गारंटी के भुगतान पर सवाल खडे हो रहे है इसे हम बर्दाश्त करने वाले नहीं। पुत्तन दुबे ने कहा कि पार्टी अपने और हमारे प्यारे मजदूर भाइयों के हक के लिए लडाई लड रहे है!मनरेगा को उसके मूल स्वरुप में बहाल किया जाए अन्यथा यह आंदोलन चलता ही रहेगा आज के कार्यक्रम में टिकारी मंडल कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।



