Home छत्तीसगढ़ मस्तूरी एवं कोटा परियोजना के अंतर्गत जुझारू आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ गठन

मस्तूरी एवं कोटा परियोजना के अंतर्गत जुझारू आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ गठन

0

 

*मस्तूरी में आरती साहू तो कोटा में इला देवांगन बनी संगठन अध्यक्ष*

Ro.No - 13672/156

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

 

महिला बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने विगत दिवस महत्वपूर्ण बैठक मस्तूरी में 19 जनवरी को तथा कोटा परियोजना के अंतर्गत मां महामाया की नगरी रतनपुर में 28 जनवरी को संगठनात्मक बैठक रखा गया था। इस बैठक में सर्वसम्मति से मस्तूरी परियोजना के लिए आरती साहू को अध्यक्ष, कुसुम केवट को सचिव, लता खांडे को उपाध्यक्ष की ताजपोशी करने के बाद कोटा परियोजना से इला देवांगन को अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में संगठन की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू मेश्राम एवं उपाध्यक्ष श्रीमती पंकज लता ठाकुर तथा मस्तूरी और कोटा परियोजना के कार्यकर्ताओं सहायिका की उपस्थिति में गठन किया गया।

दोनों ब्लॉक के नवनियुक्त पदाधिकारी यो ने कार्यकर्ता और सहायिकाओं के हक में संघर्ष करने का संकल्प लिया और संगठन को मजबूती प्रदान करने का वादा किया गया। उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी ब्लॉक के नवनियुक्त पदाधिकारी के साथ भारी संख्या में आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता सहायिकाओं की उपस्थिती रही।

 

मस्तूरी परियोजना में 19/01/2026को एवं 28/01/2026 को कोटा परियोजना रतनपुर में बैठक रखा गया जिसमें सर्व सम्मति से आरती साहू को मस्तूरी परियोजना अध्यक्ष और कुसुम केवट को सचिव ,लता खांडे को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया, वही कोटा परियोजना से हमारी बहनों के सहयोग से इला देवांगन को ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया,कोटा ,मस्तूरी परियोजना की नवनिर्मित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं,पदाधिकारियों का चयन जिला अध्यक्ष, श्रीमतीमंजू मेश्राम एवं उपाध्यक्ष श्रीमती पंकजलता ठाकुर के द्वारा सर्व सम्मति से किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here