The budget will lay a strong foundation for a developed India: Ranjit Singh
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। मल्हार भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने केंद्रीय आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट बताया उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है, बल्कि उन सभी ताकतों को भी करारा जवाब है जो वर्षों से विकास के नाम पर जनता को गुमराह करती रही हैं! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट दूरदर्शिता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित का स्पष्ट रोडमैप है! कांग्रेस शासन में बजट केवल घोषणाओं और घोटालों तक सीमित रहता था, जबकि आज का बजट नतीजे देने वाला और ज़मीन पर दिखने वाला है. बजट में बुनियादी ढांचा, रेलवे, सड़क, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और औद्योगिक विकास पर भारी निवेश कर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि भाजपा सरकार देश को केवल चलाना नहीं, बल्कि तेज़ी से आगे बढ़ाना चाहती है! इससे न सिर्फ आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी बल्कि करोड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. यह बजट सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को मजबूत करता है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट ऐतिहासिक बजट है. यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है. विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सुदृढ़ करता यह बजट युवा, किसान, श्रमिक एवं उद्योग केंद्रित होने के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग की जरूरतों को पूरा करने वाला दूरगामी एवं विकासोन्मुख बजट है।



