Home Blog मड़ई स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए चंद्र प्रकाश सूर्या...

मड़ई स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए चंद्र प्रकाश सूर्या बोले क्षेत्र के विकास में नहीं होने देगे कमी

0

Chandraprakash Surya, who attended the annual function of Madai School, said that he will not let there be any कमी (shortage/deficiency) in the development of the area.

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़ई के सरकारी स्कूलों में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अरुणा चंद्र प्रकाश सूर्या ने गांव के विकास के लिए 5 लाख रुपए देने की बड़ी घोषणा की। सूर्या ने कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा कि गांव की तरक्की में फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी और सरपंच जो भी काम बताएंगे उसे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इस दौरान सरस्वती सोनवानी ने भी बच्चों की जरूरत को देखते हुए स्कूल में पक्का मंच बनाने का ऐलान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक शामिल हुए।

विकास के लिए दिया फंड

वार्षिकोत्सव में पहुंचे अरुणा चंद्र प्रकाश सूर्या का पूरा जोर गांव की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर रहा। उन्होंने मड़ई पंचायत के विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपए देने की बात कही। सूर्या ने बताया कि इस राशि से पंचायत के रुके हुए काम पूरे किए जाएंगे और भविष्य में भी गांव की जरूरत के हिसाब से मदद जारी रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों और स्कूल के बच्चों को भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। इस घोषणा के बाद सरपंच और ग्रामीणों ने उनका आभार जताया।

सांस्कृतिक रंग में रंगा स्कूल: मंच की समस्या होगी खत्म

स्कूल परिसर में बच्चों ने एक से बढ़कर एक लोक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। अब तक स्कूल में पक्का मंच नहीं होने से कार्यक्रमों में दिक्कत आती थी। सरस्वती सोनवानी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए जल्द ही एक सुंदर और पक्का मंच बनवाने का वादा किया। उन्होंने बताया कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए अच्छे संसाधन होना जरूरी है। सरपंच राजेंद्र ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया और स्कूल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

ग्रामीणों की रही भारी भीड़
इस संयुक्त वार्षिकोत्सव में मड़ई के प्राथमिक और माध्यमिक शाला के शिक्षकों के साथ आसपास के स्कूलों के प्रधान पाठक भी पहुंचे। प्राचार्य आशा प्रसाद और व्याख्याता रोहित खुंटे ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम में प्रमोद शर्मा, नारायण साहू और अजय पाण्डेय उपस्थित शिक्षक गण
श्रीमती आशा प्रसाद।(प्राचार्या), रोहित खुंटे (व्याख्याता), विजय गौरहा (सीएसी), राजेश राजगीर (एचएम मड़ई), शांता साहू (एच एम मड़ई), विनोद कुर्रे े (एचएम पीपरा नार),ज्योति पांडेल(मड़ई), रंजीत पाटवार(मड़ई), विजय मिरी(मड़ई), चरण दास मंहत(कुकदा),विजेश्वरी यादव(गतौरा),रंजीता मरावी(गुड़ी), प्रमोद पांडेय(सीएसी,सीपत), रामकिशन सूर्यवंशी(एचएम कौवाताल),चंद्रिका मिरी, उमेश कुमार(मड़ई), पालेश्वर साहू, प्रमोद शर्मा, नारायण साहू, अजय पाण्डेय, फिरतराम अंनत, लखन लाख टेंगवर, रामकिशन, परमेश्वर सोनवानी, कृष्ण भट्ट, विनोद साहू,शंाता साहू, चंद्रिका मिरी, मो. नजीर, विदेशी राम टेगवार फे कू लाल, संतोष, बनवाली राम, गणेशराम, राजेंद्र (सरपंच),गोपी पटेल जांजी(पूर्व जनपद सदस्य), धमेंद्र, कमलनारायण साहू सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सीएसी विजय गौरहा और प्रमोद पांडेय ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here