Home Blog मुख्यमंत्री की पहल से साकार हो रहा श्रद्धालुओं का सपना,श्री रामलला दर्शन...

मुख्यमंत्री की पहल से साकार हो रहा श्रद्धालुओं का सपना,श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जिले से 112 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

0

Thanks to the Chief Minister’s initiative, the devotees’ dream is coming true; a group of 112 pilgrims from the district has departed under the Shri Ramlala Darshan Yojana.

रायगढ़,  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और संवेदनशील पहल का परिणाम आज रायगढ़ जिले में देखने को मिला, जब श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 112 श्रद्धालुओं का 15वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। वर्षों से मन में संजोया गया श्री रामलला के दर्शन का सपना श्रद्धालुओं के लिए साकार हो रहा है।

Ro.No - 13672/156

यात्रा के समय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह, भक्ति और भावनात्मक उल्लास देखने को मिला। जय श्रीराम के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन की सबसे बड़ी आध्यात्मिक उपलब्धि है। एक तीर्थयात्री ने भावुक स्वर में कहा कि बचपन से रामायण में रामजन्मभूमि की कथाएँ सुनते आए हैं, आज पहली बार उसी पावन भूमि पर कदम रखने का सौभाग्य मिलने जा रहा है। यह पल शब्दों से परे है-आँखें नम हैं और मन आनंद से भरा हुआ है।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन, आवास एवं आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं को रायगढ़ से बिलासपुर रेलवे स्टेशन तक पहुँचाया गया, जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। यात्रियों के मार्गदर्शन और सहयोग हेतु अधिकारियों की टीम भी जत्थे के साथ भेजी गई है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी तथा उनके सुरक्षित, सुखद और सफल दर्शन की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here