Raju Behera participated as the chief guest at the closing ceremony of the seven-day special camp organized by Hem Sundar Gupta Government Higher Secondary School.
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेलेरिया के स्कूल में कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
रायगढ़ पूर्वांचल क्षेत्र की प्रथम स्कूल जिसमें लगभग हजारों की संख्या में बालक बालिकाएं अध्यनरत है जिसमें प्रत्येक वर्ष एनएसएस के छात्र-छात्राओं को लेकर सप्त दिवसीय कैंप आयोजित किया जाता है जिसमें सभी छात्र-छात्राएं मिलकर निर्धारित ग्राम में साफ सफाई, नशा से बचने के हेतु जानकारी मोबाइल के सदुपयोग एवं स्वच्छता अभियान को लेकर कार्य करते हैं इसी तात्पर्य में हेम सुंदर गुप्ता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली एनएसएस के बच्चे पूर्वांचल क्षेत्र के अंतिम छोर में स्थित ग्राम बेलेरिया मैं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोइंग मंडल के जनपद पंचायत सदस्य राजू बेहरा शामिल हुए जिन्होंने अपने उद्बोधन से अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सभी बच्चों को बताया कि मैं भी जब पढ़ रहा था तो Nss का हिस्सा रह चुका हूं साथी साथ बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि आपको लोग जितना नीचे गिराएंगे, आप उतना ही आगे बढ़ते जाओगे बस लगन के साथ कार्य करने की प्रेरणा दिया. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राजू बेहरा ने गर्व महसूस करते हुए कहा कि मैं जिस स्कूल से पढ़ा हूं उसी स्कूल में आज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ हूं सभी को मुख्य अतिथि के हाथों शील्ड देकर सम्मानित किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षण समिति के अध्यक्ष टीकाराम गुप्ता, बटमुल आश्रम महाविद्यालय के प्रिंसिपल पटेल सर, प्राचार्य मैडम सुजाता, ग्राम पंचायत बेलेरिया के सरपंच प्रतिनिधि बसंत सिदार, मनोज प्रधान, पत्रकार शेष चरण गुप्ता फ़ख़्ररुल्लाह खान, टांग गुरुजी, शामिल हुए यह कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी महेंद्र प्रधान गुरु जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ…..



