The mystery of the blind murder was solved within 48 hours of the incident, and both the accused were arrested.
चौकी दुधावा, थाना-नरहरपुर,
जिला उ०ब० कांकेर
दिनांक 04.02.2026
* चौकी दुधावा पुलिस की कार्यवाही।
* आरोपी से मोटर सायकल एवं मोबाईल जप्त।
* घटना का संक्षिप्त विवरण :-
विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.02.2026 को चौकी दुधावा के ग्राम बांगाबारी के बुढ़ा तालाब के पचरी में अज्ञात महिला का शव मिलने से बांगाबारी गांव व बाजार के लोगों में दहशत का माहौल होने पर ग्राम बांगाबारी के दशरथ नेताम, जमीन बट्टी द्वारा चौकी दुधावा में सूचना दिया गया। सूचना प्राप्त होने उपरान्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल बांगाबारी जाकर घटना स्थल निरीक्षण किया गया। गवाहों पंचानों एवं ग्रामीणों से उक्त अज्ञात महिला जिसका शव साड़ी से लपेटा हुआ तालाब में मिला था कि साड़ी से चेहरा हटवाकर व्हास्टअप ग्रुप में पहचान हेतु भेजा गया, उक्त महिला की पहचान ग्राम बासनवाही की नेहा वट्टी पिता कलस राम वट्टी उम्म्र 18 वर्ष के रूप में हुई। ग्रामीणों द्वारा शव को देखकर हत्या की आशंका जाहिर की गई। अज्ञात मृतिका का शव एवं अज्ञात आरोपी के पता साजी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक तत्काल टीम गठित किया गया। पुलिस टीम तत्परता से कार्य कर कड़ी जोड़ा गया एवं हत्या के आरोपी बिरेन्द्र ध्रुव पिता जोहन ध्रुव उम्र 33 वर्ष एवं भागवत पिता जोहन ध्रुव उम्र 23 वर्ष ग्रम जबर्रा जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बिरेन्द्र ध्रुव द्वारा उक्त मृतिका के साथ प्रेम संबंध होना बताया तथा आरोपी पूर्व से शादीशुदा था जिसे मृतिका दुबारा शादी करने के लिए कहे जाने और शादी नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी से परेशान होकर आरोपी ने अपने दोस्त भागवत पिता जोहन ध्रुव के साथ मिलकर योजना बनाकर दिनांक 01.02.2026 के रात्रि में बासनवाही गांव आकर मृतिका को भगाने की बात कहकर बुलाया और अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर बांगाबारी तालाब ले गये। बातचीत करने पचरी में ले गये। फिर मृतिका को तालाब के पानी में दोनों आरोपी ने मिलकर डुबाकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा मृतिका के चप्पल एवं मोबाईल को तालाब में फेक दिया गया था एवं साक्ष्य छुपाने हेतु कपड़े तथा आधार कार्ड को को भी फेक दिए। घटना को अंजाम देने पश्चात दोनों आरोपी भागकर अपने गांव चले गये। पुलिस टीम द्वारा त्वरित रूप से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर उनके निशानदेही पर उक्त साक्ष्य को एकत्र किया गया। बाद आरोपी बिरेन्द्र ध्रुव पिता जोहन ध्रुव उम्र 33 वर्ष एवं भागवत पिता जोहन ध्रुव उम्र 23 वर्ष ग्राम जबर्रा जिला धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
* गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड :-
बिरेन्द्र ध्रुव पिता जोहन ध्रुव उम्र 33 वर्ष ग्राम जबर्रा जिला धमतरी,
भागवत पिता जोहन ध्रुव उम्र 23 वर्ष ग्राम जबर्रा जिला धमतरी
* बरामदगी का विवरणः-
घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल 01 नग, आरोपी का मोबाईल 01 नग
मृतिका नेहा वट्टी की हत्या के पश्चात् उसके मोबाईल, चप्पल को बांगाबारी तालाब में फेंक दिया गया था, जिसे गोताखोर के मदद से निकाल कर बरामद किया गया।
** पुलिस टीम का विवरणः-
* उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर,निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा, सहायक उप निरीक्षक गंगाराम शोरी, प्र.आर. गौतम बिसेन, गुरूचंद शोरी, आरक्षक डोमेश नागेश, संतोष, अमृत नाग, मिथलेश, गजाधर उईके, डोमार मरकाम।
* चौकी दुधावा पुलिस की अपीलः अपराधों की रोकथाम पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है। लड़कियों एवं महिलाओं को अपनी सुरक्षा हेतु विशेष ध्यान देना चाहिए। अवैध प्रेम संबंध हमेशा परिवार एवं सामाज को तोड़ती है एवं अपराध का कारण बनती है। पुलिस को आपकी दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।



