Home Blog शहर में देह व्यापार पर शिकंजा, पीटा एक्ट के तहत मकान मालिक...

शहर में देह व्यापार पर शिकंजा, पीटा एक्ट के तहत मकान मालिक गिरफ्तार

0

Crackdown on prostitution in the city; landlord arrested under the Immoral Traffic (Prevention) Act.

➡️ एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर सप्ताह के भीतर रायगढ़ शहर में पीटा एक्ट की तीसरी कार्रवाई

Ro.No - 13672/156

➡️ चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बोईरदादर में देह व्यापार की सूचना पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में सटीक रेड कार्रवाई

➡️ रेड के दौरान मकान मालिक नारायण वैष्णव एवं एक संदिग्ध महिला मौके पर मिले

➡️ मकान मालिक आरोपी नारायण वैष्णव के विरुद्ध पीटा एक्ट की धारा 3,4,5,7 के तहत अपराध पंजीबद्ध

➡️ आरोपी के कब्जे से नगद राशि, मोबाइल फोन एवं आपत्तिजनक सामग्री जप्त

➡️ चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना एवं महिला थाना की संयुक्त टीम की प्रभावी कार्रवाई

➡️ एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “रायगढ़ में देह व्यापार सहित सभी प्रकार की सामाजिक बुराइयों का पूर्णतः खात्मा करेगी रायगढ़ पुलिस, अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी”

रायगढ़,  । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ शहर में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में सप्ताह भर के भीतर पीटा एक्ट के तहत लगातार तीसरी प्रभावी कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने बोईरदादर क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।

कल दिनांक 07.02.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बोईरदादर में रहने वाला नारायण वैष्णव द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए सीएसपी मयंक मिश्रा के निर्देशन में एक पुलिस प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया। संकेत मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना एवं महिला थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान मकान के भीतर आरोपी नारायण वैष्णव एवं एक संदिग्ध महिला मौजूद मिले। पूछताछ एवं साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी अपने मकान में पैसों का लालच देकर महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाता था तथा स्वयं दलाली और पूरे संचालन का प्रबंधन करता था। कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से ₹2,000/- नकद, 02 मोबाइल फोन (ओप्पो एवं रेडमी) तथा आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 3, 4, 5 एवं 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक जी.एल. साहू, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, शांति मिरी, साइबर थाना से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल एवं नवीन शुक्ला तथा महिला थाना से मालती पैंकरा, महिला आरक्षक इंदुलता एक्का एवं एलीसा टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी-
नारायण वैष्णव पिता भुवनेश्वर वैष्णव उम्र 55 वर्ष निवासी बोईरदादर चर्च के पास थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ

👉 एसएसपी का सख्त संदेश —

कार्रवाई को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि “रायगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री, जुआ-सट्टा, कबाड़ और देह व्यापार जैसी सामाजिक बुराइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोग स्वयं सुधर जाएँ, अन्यथा रायगढ़ पुलिस उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here