Home Blog ई-रोजगार पोर्टल आधारित प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

ई-रोजगार पोर्टल आधारित प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

0

Organizing e-employment portal based placement camps

आईटीआई में 9 नियोजकों ने 286 रिक्तियों के लिए लिया साक्षात्कार

Ro.No - 13672/156

रायगढ़,

छत्तीसगढ़ शासन की युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की नीति के तहत आज शासकीय आईटीआई रायगढ़ में एक ई-रोजगार पोर्टल आधारित प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में स्थायी और गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में आयोजित इस कैंप में 9 प्रमुख नियोजकों ने भाग लिया और कुल 286 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की गई। युवाओं की उत्साही भागीदारी ने इस आयोजन की सफलता को और भी बढ़ा दिया। प्लेसमेंट कैंप में कुल 189 युवाओं ने साक्षात्कार के लिए पंजीकरण कराया। नियोजकों द्वारा रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया वर्तमान में प्रगतिशील है, जिसे आगामी दो दिवस के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। कैंप के आयोजन से युवाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिला, बल्कि ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोजगार संबंधी जानकारी और प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराई गई। यह पहल छत्तीसगढ़ शासन के रोजगारोन्मुखी दृष्टिकोण का भी प्रतीक है, जिसमें तकनीक का उपयोग कर युवा वर्ग को सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here