Like every year, this year too, on the occasion of Basant Panchami, Srimad Bhagwat Katha Yagna and cultural programs were organised in Gram Panchayat Birsingha.
रिपोर्टर सतीश शुक्ला लैलूंगा
, लैलूंगा ,जनपद पंचायत लैलूंगा के ग्राम बिरसिंघा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत हर्सोउल्लास के साथ बसंत पंचमी सरस्वती पूजन का कार्य संपन्न हुआ इस अवसर पर गांव में अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें प्रमुख रूप से डांस रंगोली एवं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन किया गया था जिसमे 12 कबड्डी टीम प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमे फ़ाइनल मैच बड़ा ही रोचक रहा इस प्रतियोगिता में एक अंक से लिबरा टीम विजयी हासिल किया वही जतरा की टीम एक अंक से प्रतियोगिता से हार गया दोनों टीम के बीच जबरजस्त टक्कर देखने को मिला दर्शको में काफी उत्साहित देखने को मिला। लैलूंगा ब्लॉक में हमेशा कबड्डी खेल का गढ़ बिरसिंघा को माना जाता है और युवाओ की अधिक संख्या होने के कारण सरपंच संघ अध्यक्ष शिव प्रकाश भगत ने मुख्यतिथि के रूप में थाना प्रभारी गिरधारी साव को आमंत्रित किया जिन्होंने युवाओ को अपने उद्बोधन में नशा, जुवा, ऑनलइन ठगी इत्यादि से दूर रहने को कहाँ अपने बहुमूल्य समय को समाज, संगठन व परिवार में व अच्छे कार्यों में लगाने का मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में उपस्थिति गाँव के गौटिया अमर सिंह सिदार, मेहत भगत, सुमन लकडा, संतोष भगत, शिवनंदन भगत PTI,राजा राम भगत, सिमन्त भगत, सुशील भगत, गाँव के गणमान्य, युवा, महिलाओ की भी सैंकड़ो उपस्थिति रहा।



