Home Blog सोनहत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 जोड़ों का विवाह...

सोनहत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 जोड़ों का विवाह सम्पन्न — विधायक रेणुका सिंह ने दी शुभकामनाएं

0

कोरिया/कोरिया जिले के सोनहत के सलगवांखुर्द में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 50 जोड़ों का विवाह विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भरतपुर–सोनहत विधायक रेणुका सिंह रहीं। उन्होंने नवविवाहित 50 जोड़ों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रत्येक जोड़े को ₹10,000 (दस-दस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की, ताकि उनके नए जीवन की शुरुआत और सशक्त हो सके।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज में समानता, सहयोग और सामूहिकता की भावना को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी सहायता मिलती है।
कार्यक्रम में राजनांदगांव की पूर्व महापौर शोभा सोनी का भी उल्लेख किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उदाहरण देते हुए बताया गया कि उन्होंने अपने बेटे का विवाह भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सादगी के साथ संपन्न कराया और बैलगाड़ी में बारात लेकर समाज के सामने सादगी, परंपरा और समानता का संदेश दिया।

Ro.No - 13672/156

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सोच “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मूल भाव पर आधारित है, जिसमें समाज के हर वर्ग को सम्मान और अवसर देने का प्रयास किया जाता है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना इसी विचारधारा का उदाहरण है, जो जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनकर सामाजिक समरसता को मजबूत करती है।
अंत में ईश्वर से कामना की गई कि सभी नवदंपति प्रेम, विश्वास और समृद्धि के साथ अपने जीवन पथ पर निरंतर आगे बढ़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here