Public Darshan in Collector’s office now every Monday
उत्तर बस्तर कांकेर, 11 फरवरी 2026/ कलेक्टर कार्यालय में अब प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर 02 बजे तक जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले की आम जनता कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या, शिकायत व मांग से संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इससे पहले यह जनदर्शन प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाती थी, जिसमें संशोधन किया गया है।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
Ro.No - 13672/156



