Home छत्तीसगढ़ पुलिस की शराब रेड कार्रवाई : होटल से 73 पाव देशी अंग्रेजी...

पुलिस की शराब रेड कार्रवाई : होटल से 73 पाव देशी अंग्रेजी शराब बरामद, संचालक पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई, इधर स्कूटी शराब तस्करी कर रहे आरोपों से 34 पाव देशी अंग्रेजी शराब की जप्ती…..

0

05 मार्च रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर कल रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर संजय मार्केट के छुईया-भुईया होटल (भोजनालय) में शराब रेड कार्यवाही किया गया । होटल में टेबल के नीचे दो प्लास्टिक बोरी से 73 पाव देशी, अंग्रेजी शराब और 3 बियर बोतल जुमला कीमत करीब ₹7,780 का शराब बरामद कर जप्त किया गया है । होटल चलाने वाले वसीम मोहम्मद पिता बरकत मोहम्मद उमर 38 साल निवासी बीडपारा रायगढ़ पर थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही की गई है ।

Ro.No - 13848/159

वहीं एक अन्य कार्यवाही में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा रात्रि करीब 08 बजे आरोपी अमित कुमार बाला पिता अरुण कुमार बाला उम्र 26 साल निवासी चांदमारी मछली फार्म के पास रायगढ़ को पर्ल ग्रांड स्कूटी सीजी 13 ए.वाई. 6306 में अवैध बिक्री के लिए शराब परिवहन करते पकड़ा गया है । आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी/अंग्रेजी शराब (कीमत ₹3320) जप्त किया गया है । इन शराब रेड कार्यवाही में सहायक उपरीक्षक इगेश्वर यादव, गौतम सिंह ठाकुर, आरक्षक उमाशंकर सिंह, कीर्ति सिंह राजपूत और संतोष कुमार जायसवाल शामिल थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here