Home Blog भंडारपाल में सामाजिक सामूहिक कन्या विवाह की शुरुआत

भंडारपाल में सामाजिक सामूहिक कन्या विवाह की शुरुआत

0

दोरला समाज प्रमुखों ने 16 जोड़ों का सामाजिक सामूहिक कन्या विवाह करवाया

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – दोरला समाज उसूर की ओर से पहली बार सुदूर अंचल के ग्राम भंडारपाल में सामाजिक सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया। शुक्रवार को ग्राम भंडारपाल स्थित कंछीवारम नीलपराज पेनगुडी स्थल के सामने दोरला समाज के प्रमुखों ने आदिवासी रीति-रिवाज एवं परंपरानुसार 16 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया।

Ro.No - 13672/156

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष अशोक तलांडी पेनगुडी स्थल कंछीवारम नीलपराज पेन देवगुडी पहुंचे और विवाह समारोह में शामिल होकर नवदम्पतियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान दोरला समाज के संभागीय प्रमुख अनिल बुरका ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वैवाहिक आयोजन अत्यधिक खर्चीला साबित होता है, जिससे अभिभावकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि समाज की बैठक में निर्णय लिया गया है कि आने वाले समय में भी सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन निरंतर किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके।

विवाह समारोह में दोरला समाज के प्रमुख नरेन्द्र बुरका, बी.एस. नागेश, जिलाध्यक्ष ककेम नारायण, वीरैया धुर्वा, तेलम अर्जुन, महेश धुर्वा, अंगनपल्ली राजशेखर, ग्राम पंचायत सरपंच लक्ष्मी कोरम, उपसरपंच रमेश पोडियाम सहित वर-वधु के परिजन एवं आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस आयोजन से सुदूर क्षेत्र में सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति को मजबूती मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here