Home Blog  उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी...

 उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद

0

Theft busted – Two thieves arrested within 24 hours, cash recovered

🚨 मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे थैले से रुपये व दस्तावेज पार किये थे आरोपी

Ro.No - 13672/156

🚨 पीड़ित व्यवसायी की रिपोर्ट पर चोरी (धारा 303(2) बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज

🚨 ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर खरसिया पुलिस ने तत्काल दो संदेहियों को पकड़ा

🚨 आरोपियों से 8,000 रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित बैग व सामान बरामद

🚨 चौकी खरसिया ने चोरी के अपराध में दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का स्पष्ट संदेश — “संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी”

रायगढ़,  खरसिया थाना क्षेत्र के हमालपारा में मोटरसाइकिल के हैंडल में रखे नगदी से भरे थैले की उठाईगिरी की घटना का चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ह्यूमन हिंट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम एवं दस्तावेज बरामद किए हैं।

प्रकरण में 11 जनवरी को विनोद अग्रवाल निवासी जवाहर कॉलोनी खरसिया ने पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्यवसायी है और 10 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे हमालपारा स्थित बुधराम उर्फ बुद्धू की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर बैग व थैला हैंडल में टांगकर दुकान के अंदर गया था। लौटने पर बैग व थैला गायब मिले, जिनमें 8-9 हजार रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज रखे थे। रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

घटनास्थल का निरीक्षण एवं पूछताछ के दौरान दो संदेहियों के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर राजू महंत (35 वर्ष) एवं अंकित वैष्णव (27 वर्ष), दोनों निवासी हमालपारा तालाब पार खरसिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी राजू महंत से 4,000 रुपये नगद एवं काला बैग जिसमें प्रार्थी का आधार कार्ड व पैन कार्ड था, जबकि आरोपी अंकित वैष्णव से 4,000 रुपये नगद एवं थैला जिसमें दो पानी की बोतलें बरामद की गईं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में उठाईगिरी की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत मशरूका बरामदगी सुनिश्चित की गई। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक अमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, आरक्षक साविल चन्द्रा एवं डमरूधर पटेल की सराहनीय और महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा है कि “संपत्ति संबंधी अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की सतत निगरानी है। उठाईगिरी, चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नागरिक भी सार्वजनिक स्थानों पर अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here