मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र पचपेड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोडाडीह में स्थित खसरा नंबर 91 पटवारी हल्का नंबर 00019 में स्थित मकान को ग्राम गोंडाडीह के ग्रामीणों ने उक्त भूमि के खिलाफ तहसीलदार से कब्ज़ा धारी को नोटिस जारी किया, नोटिस मिलने के बाद भी कब्जाधारी द्वारा तहसीलदार के पास उपस्थित नही हुआ जिस पर पूर्व तहसीलदार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त भूमि से बेजा कब्जा कर बनाए गए मकान (विद्यालय) को एक तरफा कार्यवाही करते हुए दिनांक 28/06/2024 को भू.राजस्व संहीता 1959 की धारा 35(2) के अंतर्गत एक पक्षीय कार्यवाही की गई। अनावेदक को उक्त भूमि से बेदखल किये जाने का आदेश पृथक कर बेदखली का आदेश जारी किया गया।
*पुनः उसी जगह पर किसके आदेश पर हुआ निर्माण*
ग्राम पंचायत गोडाडीह के उक्त भूमि पर किसके आदेश पर पुनः निर्माण कर भवन तैयार किया गया जिसका गोंडाडीह के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में विरोध दर्ज करवाया है
नीलम पिस्दा तहसीलदार पचपेड़ी से उक्त भूमि के विषय जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि गोंडाडीह के ग्रामीणों ने उक्त भूमि के खिलाफ आवेदन दिया है आवेदन के अनुसार जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।



