Home Blog लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण के साथ क्रेशर संचालक हो रहे परेशान,लो...

लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण के साथ क्रेशर संचालक हो रहे परेशान,लो वोल्टेज से हो रही नुकसान,अफसर अनजान

0

The problem of low voltage is troubling the villagers as well as the crusher operators, causing losses due to low voltage, officers are unaware.

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के जयराम नगर खैरा विद्युत केंद्र केंद्र से लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण क्षेत्रों मोहतरा कोसमडीह, देवगांव सहित अनेक ग्रामों के ग्रामीण जन लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे है किसान समय पर फसलों की सिचाई नहीं कर पा रहे है लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान हैं। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र में जाकर समस्या समाधान की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। आगामी गर्मी में समस्या और बढ़ने की चिता ग्रामीणों को सता रही है। विनोद रविन्द्र के साथ अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण हमारे घर के विद्युत उपकरण पंखा टीवी तथा अन्य समान खराब हो जाते हैं।

लो वोल्टेज से क्रेशर संचालको को सता रही चिंता

क्षेत्र के क्रेशर संचालको को लो वोल्टेज के कारण भारी चिंता सता रही है क्योंकि इनके क्रेशर के पंप और मशीन कई बार लोग वोल्टेज के कारण खराब हो जा रही है जिससे उनको चिंता के साथ नुकसान उठाना पड़ रहा है उनकी शिकायतों को अधिकारी गण दरकिनार कर देते हैं आज भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

जे ई प्रवीण ने लो वोल्टेज की समस्या पूछने पर कहा कि खराबी कहां है उसे हम ढूंढ रहे हैं जल्द से जल्द लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here