Home Blog अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष 24 फरवरी को जिले के प्रवास पर...

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष 24 फरवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 19 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मण्डावी आगामी 24 फरवरी को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री मंडावी 24 फरवरी को सुबह 11 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे विश्राम गृह कांकेर पहुंचेंगे तथा सामाजिक प्रमुख जनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। तद्पश्चात वे दोपहर 2.30 बजे से कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर अनुसूचित जनजातियों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं का विभागवार समीक्षा करेंगे। तदुपरांत वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here