Home Blog नेशनल लोक अदालत की जागरूकता हेतु मोबाइल वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार

नेशनल लोक अदालत की जागरूकता हेतु मोबाइल वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 19 फरवरी 2026/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार टामक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से शहर में मोबाइल वैन के माध्यम से प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु पाम्प्लेट भी वितरित किए जा रहे हैं।
मोबाइल वैन के माध्यम से नागरिकों को लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर प्रकरणों के त्वरित सरल एवं निःशुल्क निराकरण की जानकारी दी जा रही है तथा अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत में बैंक ऋण प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक पारिवारिक विवाद, बिजली-पानी बिल संबंधी मामले, चेक बाउंस प्रकरण सहित अन्य सुलह योग्य मामलों का निराकरण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री टामक द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि जिनके प्रकरण न्यायालय में लंबित हैं अथवा प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह योग्य है, वे अधिक से अधिक संख्या में नेशनल लोक अदालत में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here