Home Blog रैम्प योजना के तहत उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित

रैम्प योजना के तहत उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित

0

एमएसएमई उद्यमियों और बैंकों के बीच हुआ सीधा संवाद

उत्तर बस्तर कांकेर, 19 फरवरी 2026/ जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा बैंको के सहयोग सहयोग से रैम्प योजना के अंतर्गत कांकेर में उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों, महिला उद्यमियों, पीएमएफएमई व पीएमईजीपी योजना और स्टार्टअप्स के हितग्राहियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिले के प्रमुख बैंकों जैसे केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया तथा बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों के अधिकारियों सहित जिला पंचायत व जनपद पंचायत के अधिकारियों ने भाग लेकर उपस्थित उद्यमियों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं, मुद्रा योजना और सीजीटीएमएसई के लाभों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बैंक अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिला। उपस्थित उद्यमियों ने अपने व्यापार से जुड़ी वित्तीय समस्याओं को साझा किया, जिन पर बैंक अधिकारियों ने समाधान और मार्गदर्शन प्रदान किया। मौके पर ही कई ऋण प्रस्तावों पर कार्यवाही प्रारंभ की गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री टंकेश्वर देवांगन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम एमएसएमई सेक्टर को सशक्त करने की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं और भविष्य में ऐसे और भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी बैंकों, उपस्थित उद्यमियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, औद्योगिक संगठन एवं स्थानीय उद्यमी उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here