Home Blog सीपत प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह एवं शहीद परिवार सम्मान समारोह...

सीपत प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह एवं शहीद परिवार सम्मान समारोह प्रेस क्लब भवन सीपत में अत्यंत गरिमामय और भावनात्मक वातावरण में हुआ सम्पन्न

0

The oath taking ceremony and martyr family honour ceremony of Sipat Press Club was held in a very dignified and emotional atmosphere at the Press Club building, Sipat.

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी। सीपत प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह एवं शहीद परिवार के सम्मान समारोह सीपत के प्रेस क्लब भवन में अत्यंत गरिमामय और भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, अतिविशिष्ट अतिथि एनटीपीसी परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, ट्रेनी आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार टी तथा विशिष्ट अतिथि सीपत सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात सीपत क्षेत्र के चार वीर शहीदों के परिजनों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद विनोद सिंह कौशिक की माता बृहस्पति देवी कौशिक सम्मान प्राप्त करते समय भावुक हो उठीं, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और सम्मान से भर गया। उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की गरिमा, निष्पक्षता एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज की सोच और मानसिकता को दिशा देने का कार्य करते हैं। लोकतंत्र में प्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता आंदोलन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उस समय प्रेस ने जनता में जागरूकता फैलाकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। कलेक्टर ने कहा कि सीपत प्रेस क्लब द्वारा शपथ ग्रहण के साथ शहीद परिवारों का सम्मान करना एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल है। यह उन वीर सपूतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने पत्रकारों से समाज की सकारात्मक और प्रेरणादायक खबरों को प्रमुखता से सामने लाने की अपील करते हुए कहा कि मीडिया अच्छे कार्यों को सामने लाकर समाज को प्रेरित करने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने प्रेस क्लब द्वारा रखी गई मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन भी दिया। इसके पूर्व सीपत प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि शहीद परिवार देश की आन, बान और शान हैं। उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कलेक्टर से नवाडीह चौक में यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय निर्माण, सीपत महाविद्यालय से प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने तथा प्रेस क्लब भवन के सामने व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण की मांग रखी। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो सच्चाई को सामने लाकर समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। एनटीपीसी परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल ने कहा कि समाचार केवल कागज पर छपे शब्द नहीं होते, बल्कि समाज का प्रतिबिंब होते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और पारदर्शिता बनाए रखने में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी देश के विकास और ऊर्जा उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और इसमें मीडिया की सकारात्मक भूमिका सराहनीय है।
कार्यक्रम का सफल संचालन रियाज अशरफी ने किया। इस अवसर पर सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलेंद्र कौशिल, प्रणव शर्मा, अजा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अरविंद लहरिया, केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, ईश्वर पाटनवार, दुर्गा तिवारी, संतोष भोई, विजय गुप्ता, हरिकेश गुप्ता, ललित यादव, भाजयुमो अध्यक्ष वैभव तंबोली, जयशंकर साहू, सुनील निर्मलकर, मस्तूरी एसडीएम प्रवेश पैकरा, तहसीलदार सोनू अग्रवाल, थाना प्रभारी राजेश मिश्रा, पटवारी अरनेश टोप्पो सहित मस्तूरी क्षेत्र के पत्रकार, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल पत्रकारिता की गरिमा को स्थापित किया, बल्कि शहीदों के प्रति समाज के सम्मान और कृतज्ञता की भावना को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here