आज दिनांक 21/02/2026 को *एक्सटेंशन रिफॉर्म्स “आत्मा” योजनांतर्गत राज्य के अंदर एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण* के लिए AKS नर्सरी एवं सार्वा कृषि फार्म सांकरा हेतु विकासखंड – नरहरपुर के 40 कृषकों को श्री जय राम साहू जी, अध्यक्ष, विकासखंड स्तरीय कृषक सलाहकार समिति नरहरपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर भ्रमण टीम को रवाना की गई l
उक्त शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन AKS नर्सरी सांकरा एवं सार्वा कृषि फार्म सांकरा, बिरनपुर एवं कल्लेमेटा, विकासखण्ड नगरी, जिला धमतरी में आयोजित की गईl
*श्री धनेंद्र कुमार साहू एवं असवन साहू प्रबंधक AKS नर्सरी एवं सार्वा कृषि फार्म सांकरा* द्वारा 4 एकड़ में अमरूद की उन्नत खेती की भ्रमण कराते हुए उन्नत खेती, बाजार व्यवस्था एवं AKS नर्सरी का भ्रमण कराते हुए ग्राफ्टेड टमाटर, बैंगन एवं नर्सरी तैयार करने, बाजार व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गईl
अगली कड़ी में *श्री पीतांबर साहू प्रबंधक सार्वा कृषि फार्म बिरनपुर एवं कल्लेमेटा* द्वारा 75 एकड़ में टमाटर की उन्नत खेती एवं 13 एकड़ में फुलगोभी, पत्तागोभी की उन्नत खेती का भ्रमण करा कर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई l
अंतिम कड़ी में *श्री दिनेश कुमार कुंजाम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरहरपुर* द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य को साझा करते हुए देख कर सीखने पर चर्चा कर तकनीकी विधि को अपनाते हुए खेती करने पर प्रोत्साहित किया गया l
इस दौरान श्री रोशन कुमार निषाद, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर नरहरपुर
श्रीमती भवानी मरकाम ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नरहरपुर
श्री विनोद नेताम सहायक ग्रेड-3, श्री मनोज सलाम, चित्रसेन सोनकर, हिमालय साहू कृषक मित्र एवं ग्राम देवगांव, बादल, ढोढरापहर, बिरनपुर, कन्हनपुरी, लारगांव, देवरीबालाजी, बुदेली विकासखंड – नरहरपुर के 40 कृषक भाई एवं महिला कृषक सम्मिलित हुए l



