Home Blog भारतीय जनता पार्टी” कांकेर में नई नियुक्तियों की लहर भागवत जैन जिला...

भारतीय जनता पार्टी” कांकेर में नई नियुक्तियों की लहर भागवत जैन जिला मंत्री, रामेश्वर साहू नरहरपुर मंडल अध्यक्ष और सरस उपाध्याय बने महामंत्री”

0

Bharatiya Janata Party” Wave of new appointments in Kanker Bhagwat Jain became District Minister, Rameshwar Sahu became Narharpur Mandal President and Saras Upadhyay became General Secretary”

कांकेर । भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं में भारी उत्साह का माहौल है।

Ro.No - 13672/156

संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए श्री भागवत जैन को भाजयुमो कांकेर का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह पद उनके वर्षों के समर्पण और मेहनत का सम्मान है। इस अवसर पर भागवत जैन ने कहा, “संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगा। हमारा लक्ष्य युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।”

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने युवाओं के लोकप्रिय साथी श्री रामेश्वर साहू पर भरोसा जताते हुए उन्हें मंडल नरहरपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। रामेश्वर साहू के ऊर्जावान व्यक्तित्व और संगठन के प्रति उनके जुड़ाव को देखते हुए यह विश्वास जताया जा रहा है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं को एक सशक्त मंच प्राप्त होगा।

संगठनात्मक विस्तार के तहत श्री सरस उपाध्याय को नरहरपुर मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि सरस उपाध्याय ने कांग्रेस शासन के दौरान विपरीत परिस्थितियों में भी भाजयुमो उपाध्यक्ष के रूप में संगठन का झंडा बुलंद रखा था। उनके इसी संघर्ष और निष्ठा को देखते हुए अब उन्हें महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों पर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं, इष्ट मित्रों और समस्त क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और मिठाई के साथ अपने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं कीं।

“इन युवा नेताओं के जोश और अनुभव के संगम से आगामी समय में भारतीय जनता युवा मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा और संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here