Home Blog लैलूंगा के कोडासिया में मालाकार समाज का सामाजिक भवन के उद्घाटन,में बतौर...

लैलूंगा के कोडासिया में मालाकार समाज का सामाजिक भवन के उद्घाटन,में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई विधायक विद्यावती सिदार

0

रिपोर्टर सतीस शुक्ला लैलूंगा
लैलूंगा जनपद पंचायत लैलूंगा ग्राम कोडासिया में मालाकार समाज के सामाजिक भवन का उद्घाटन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विद्यावती ने फीता काटकर भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण कांग्रेसी कार्यकर्ता और मालाकार समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान भवन को रंग-बिरंगे गुब्बारों एवं फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। मुख्य अतिथि सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने इस भवन को समाज के विकास एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Ro.No - 13672/156

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मालाकार भवन क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। उन्होंने सभी लोगों को इस पहल के लिए बधाई दी और भवन के सदुपयोग की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here