Home Blog जिले में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत संकेतकों के संतृप्ति हेतु गतिविधियां...

जिले में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत संकेतकों के संतृप्ति हेतु गतिविधियां जारी

0

उत्तर बस्तर कांकेर 23 फरवरी 2026/ भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा प्रारंभ किए गए संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत जिले में निर्धारित संकेतकों की संतृप्ति हेतु विभागों द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान की शुरुआत के बाद तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार सभी विभाग नियमित रूप से गतिविधियाँ संचालित कर रहे हैं।
इसके तहत समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के नेतृत्व और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री हरेश मण्डावी के मार्गदर्शन में प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पशुपालन सहित सभी संबंधित विभागों द्वारा संकेतकों की पूर्ति हेतु कार्यों की निगरानी की जा रही है। बैठक के दौरान अभियान को जनभागीदारी के साथ से आगे बढ़ाने, प्रत्येक ग्राम तक शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा मैदानी स्तर पर सतत मॉनिटरिंग करने पर विशेष जोर दिया गया। विभाग द्वारा यह विश्वास व्यक्त किया गया कि सभी के संयुक्त प्रयासों से लक्ष्य समय सीमा के भीतर अवश्य प्राप्त किया जाएगा। अभियान संकेतक में आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का नियमित पोषण एवं वजन मापन, आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय एवं पेयजल सुविधा की उपलब्धता, विद्यालयों में बालिकाओं हेतु पर्याप्त शौचालय सुविधा, पशुओं का टीकाकरण, जन्म के समय शिशुओं का वजन दर्ज करना एवं टीबी केस नोटिफिकेशन दर में सुधार करना है। इसके अलावा जनसहभागिता अंतर्गत विभागों द्वारा ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं आउटरीच गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं ताकि समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
क्रमांक/195/सिन्हा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here