Home Blog सराफा व्यापारियों की बैठक आयोजित, सुरक्षा सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर।

सराफा व्यापारियों की बैठक आयोजित, सुरक्षा सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर।

0

🛑 थाना – सिटी कोतवाली कांकेर।
🛑 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर ।
🛑 दिनांक 24.02.2026

🔷कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना सिटी कोतवाली कांकेर द्वारा शहर में संचालित सराफा व्यापारियों की बैठक आयोजित ।

Ro.No - 13672/156

🔷श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.)के निर्देशन में,श्री योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं श्री मोहसिन खान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर उपस्थिती में शहर के विभिन्न सराफा प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ बैठक लिया गया।

🔷बैठक के प्रमुख बिंदु :—–
• दुकान में कार्यरत सभी कर्मचारियों का आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं पूर्ण पता का सत्यापन कर रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश।
• दुकान के अंदर, बाहर एवं पीछे सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने एवं रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की हिदायत।
• दुकान खोलने एवं बंद करने के समय नकदी एवं लॉकर की विशेष सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश।
• प्रत्येक प्रतिष्ठान में सायरन/अलार्म सिस्टम लगाने की सलाह।
• त्वरित सूचना आदान-प्रदान हेतु सभी सराफा व्यापारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश।
• किसी भी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा चोरी/संदिग्ध आभूषण बेचने के प्रयास पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील।
• व्यापारियों को सायबर फ्रॉड से बचाव एवं सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

🔷 पुलिस की अपील
अपराध की रोकथाम पुलिस एवं नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। आपकी सतर्कता एवं समय पर दी गई सूचना बड़े अपराधों को रोकने में सहायक हो सकती है।

🔷संदिग्ध गतिविधियों की सूचना हेतु जिला पुलिस उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा अपराधिक हेल्पलाइन नं० 94791-55125 संचालित है।

📞 सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here