Home Blog चौकी दुधावा क्षेेत्रांतर्गत ग्राम बासनवाही में अवैध शराब बेेचने वालो पर रेड...

चौकी दुधावा क्षेेत्रांतर्गत ग्राम बासनवाही में अवैध शराब बेेचने वालो पर रेड कार्यवाही किया गया ।

0

📍जिला उ0ब0कांकेर ।
🔷चौकी दुधावा पुलिस की कार्यवाही।
🔷 घटनास्थल सेे 12.5 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम 200 रूपये को जप्त किया गया।

🔷घटना का संक्षिप्त विवरण:-
➡️विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.02.2026 को चौकी दुधावा से जूर्म जरायम पता साजी व ग्राम भ्रमण पर ग्राम बासनवाही में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बासनवाही गढ़ियापारा में रमिना नेताम पति श्यामु नेताम के द्वारा अपने घर के सामने परछी में अवैध महुआ शराब रखकर बाजार आये लोगों एवं भारतमाला रोड में काम करने वाले मजदूरो को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रही है।

Ro.No - 13672/156

➡️उजियारा अभियान के तहत् अवैध शराब पर रोक लगाने मौके पर उपस्थित गवाह के साथ मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर शराब रेड कार्यवाही किये जहां पर एक महिला मिली जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम रमिना नेताम पति श्यामुलाल नेताम उम्र 50 वर्ष साकिन बासनवाही गढ़ियापारा का होना बतायी, महिला के सहमति से गवाहो के समक्ष घर का तलाशी लेने पर उसके घर से एक सफेद रंग के बड़े प्लास्टिक जरकीन जिसमें देषी महुआ शराब 12.5 लीटर पाया गया।

➡️उक्त हाथ भट्टी का बना देशी महुआ शराब 12.5 लीटर कीमती 1250 रूपये को रखने व बिक्री रकम 200 रूपये पेश करने पर जप्त किया गया। अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कारित करने से आरोपी महिला रमिना नेताम पति श्यामु नेताम उम्र 50 वर्ष साकिन बासनवाही गढ़ियापारा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायालय पेश किया गया।

🔷गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-
🔸श्रीमति रमिना नेताम पति श्यामुलाल नेताम उम्र 50 वर्ष साकिन बासनवाही गढ़ियापारा चौकी दुधावा जिला कांकेर।

🔷बरामदगी का विवरणः-
आरोपी के कब्जे से घटनास्थल में 12.5 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम 200 रूपये को जप्त किया गया।

🔷पुलिस टीम का विवरणः-
चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा, प्र.आर. गौतम बिसेन, गुरूचंद शोरी, आरक्षक प्रमोद कोर्राम, डोमार मरकाम, राजेशवर सलाम, म0आर0 कविता सिन्हा।

🔷कांकेर पुलिस की अपीलः-
◽अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है।

◽ इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here