Home Blog कलेक्टर ने नवगठित नगर पंचायत तमनार का किया निरीक्षण, मानव संसाधन, आधारभूत संरचना...

कलेक्टर ने नवगठित नगर पंचायत तमनार का किया निरीक्षण, मानव संसाधन, आधारभूत संरचना और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए विकास की समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

0

Collector inspects newly formed Nagar Panchayat Tamnar, directs to prepare comprehensive development action plan prioritizing human resources, infrastructure and cleanliness

रायगढ़,  जिले की सबसे नवीनतम नगरीय इकाई नगर पंचायत तमनार के सुदृढ़ संचालन और भावी विकास की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने नगर पंचायत कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की तैयारियों, वर्तमान कामकाज की स्थिति तथा उपलब्ध मानव संसाधन की विस्तार से जानकारी ली।

Ro.No - 13672/156

कलेक्टर ने शाखावार पदस्थ कर्मचारियों की संख्या, उनकी जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सुचारू संचालन के लिए जितने अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता हो, उसका आकलन कर विभागीय कार्यालय को शीघ्र मांग पत्र प्रेषित किया जाए तथा उसकी एक प्रति कलेक्टर कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाए। इस संबंध में नव पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान नव मनोनीत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पार्षदों ने कलेक्टर से सौजन्य भेंट कर नगर पंचायत तमनार के समग्र विकास के लिए मांग पत्र सौंपा। कलेक्टर ने कहा कि विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तमनार को प्रदेश की अग्रणी एवं समृद्ध नगर पंचायत के रूप में स्थापित करने के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

कलेक्टर ने नवगठित नगर पंचायत में व्यवसायिक परिसर के निर्माण, सुव्यवस्थित खेल मैदान, बाल उद्यान, बड़े गार्डन, आश्रम छात्रावास, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता में रखते हुए ठोस प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध विकास से ही नगर की पहचान और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं।

स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कलेक्टर ने नियमित साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी आधारित स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुव्यवस्थित नगर ही विकास की पहली पहचान होता है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का भी अवलोकन किया और वहां प्रदाय की जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर पंचायत तमनार के अध्यक्ष अश्वनी कुमार पटनायक, पार्षद सुरेंद्र कुमार साव, योगेश गुप्ता, हेमलाल साव, घरघोड़ा के एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी, तहसीलदार तथा जनपद सीईओ संजय चंद्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here