*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी।रंगों के महान पावन पर्व होलिका दहन रंगो उत्सव होली तथा ईद उल फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मस्तूरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी एल सी मोहले तथा थाना प्रभारी अजहरुद्दीन ने की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार शुभांगी गुप्ता, चांदनी ध्रुव, ए एस आई शिव चंद्रा के साथ स्टॉप के लोग उपस्थित थे। साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर त्योहार को भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए डी एस पी एल सी मोहले तथा थाना प्रभारी अजहरुद्दीन ने कहा कि होली आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ क्षेत्र वासियों से अपील किए कि शांतिपूर्वक त्योहार मनाए पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही असामाजिक तत्वों को माहौल बिगाड़ने का अवसर दें। उन्होंने कहा कि होली के दिन जबरन रंग लगाने, हुड़दंग करने, कीचड पत्थर बाजी शराब पीकर उत्पात मचाने शराब पीकर वाहन चलाने तथा डीजे पर अश्लील गीत बजाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगा। डीएसपी मोहले थाना प्रभारी अजहरुद्दीन ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांव और मोहल्लों में लोगों को जागरूक करें तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत थाना को सूचना दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के सहयोग से ही शांतिपूर्ण त्योहार संभव है। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों नागरिकों ने भी अपने अपने विचार रखे और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को गले लगाया एवं अग्रिम होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का संकल्प लिया। शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से जनपद सदस्य देव सिंह पोर्ते, सरपंच संघ अध्यक्ष छवि बंजारे, सरपंच चंदन केवट, सरपंच प्रतिनिधियों में साहेब लाल कुर्रे गुलाब साहू नरेंद्र दिनकर राकेश डहरिया, विनोद सारथी बिट्टू कौशिक स्थानीय व्यापारियों में अध्यक्ष टेकराम यादव राधा रमन गुप्ता सौमित्र शुक्ला, सोनू राठौर, राजा मानिकपुरी, तथा अनेक पत्रकार गणों कोटवारों तथा भारी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही।



