Home Blog चौकी क्षेेत्रांतर्गत ग्राम सारवंडी के हायर सेकेण्डरी स्कूल से साउंड सिस्टम चोरी...

चौकी क्षेेत्रांतर्गत ग्राम सारवंडी के हायर सेकेण्डरी स्कूल से साउंड सिस्टम चोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

0

🔷आरोपी के कब्जे चोरी किये गये साउंड सिस्टम एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया।
🔷 चौकी दुधावा पुलिस की कार्यवाही।
🔸 घटना का संक्षिप्त विवरण:- विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी चंद्रषेखर साहू ने अपराध दर्ज कराया कि ग्राम सारवंडी हाई स्कूल में दिनांक 10.11.2025 एवं 11.11.2025 के मध्य रात्रि में अज्ञात चोर ने बंद स्कूल में घुस स्कूल में रखे हुए एम्पली फायर 01 नग, युनिट 02 नग, हैण्ड माइक 02 नग, इको सिस्टम 01 नग, पेचिंस 01 नग, टेस्टर 01 नग, वायर बंडल 01 नग आदि लगभग 17000 कीमती सामान को चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अर्जुन मानिकपुरी एवं 05 विधि संघर्षरत् बालकों के द्वारा मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के सामान को अर्जुन मानिकपुरी के पास हैं बताया गया। अर्जुन ने बताया कि पूर्व में अंगारमोती मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी में रखे पैसा को भी चोरी करके आपस बांट लिये और गांव में किसानों के कोठार में रखे धान को रोज रात में एक बोरी चोरी करते है और धान को बेचकर पैसा बांट लेते है। चोरी किये पैसा को अपने निजी खर्च हेतु खर्च कर देना बताया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था जिसका चौकी दुधावा पुलिस लगातार पता तलाष कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्षन एवं सायबर टीम कांकेर की मदद से दिनांक 28.02.2026 को आरोपी अर्जुन मानिकपुरी पिता स्व. पुनीत मानिकपुरी उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ज्यू0 रिमाण्ड हेतु पेष किया गया।
🔸 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-
अर्जुन मानिकपुरी पिता स्व. पुनीत मानिकपुरी उम्र 18 वर्ष साकिन सारवंडी, चौकी दुधावा जिला-उ0ब0 कांकेर।

🔸बरामदगी का विवरणः-
आरोपी के कब्जे से एम्पली फायर 01 नग, युनिट 02 नग, हैण्ड माइक 02 नग, इको सिस्टम 01 नग, पेचिंस 01 नग, टेस्टर 01 नग, वायर बंडल 01 नग कीमती 17000 रू0 एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल वाहन क्रमांक सीजी बीयू 9490 पल्सर कीमती 01 लाख रू. कुल कीमती 01 लाख 17 हजार रू0 ।

Ro.No - 13672/156

🔸 पुलिस टीम का विवरणः-
ऽ चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा, उनि प्रेमषंकर ठाकुर, प्र.आर. गौतम बिसेन, आरक्षक देवेन्द्र नेताम, डोमार मरकाम, राजेष्वर सलाम, प्रमोद कोर्राम का विषेष सहयोग रहा।
🔸कांकेर पुलिस की अपीलः- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here