Home छत्तीसगढ़ लैलूंगा में रायगढ़ जिला स्तरीय सुमंत जयंती समारोह 2 मार्च को आयोजित

लैलूंगा में रायगढ़ जिला स्तरीय सुमंत जयंती समारोह 2 मार्च को आयोजित

0

 

लैलूंगा सूत सारथी समाज, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में जिला स्तरीय सुमंत जयंती समारोह का आयोजन दिनांक 02 मार्च 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने, लैलूंगा में होगा।

Ro.No - 14097/148

समारोह में समाज के सामाजिक उत्थान एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, खेलकूद, कला एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मान. श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय जी (धर्मपत्नी मान. श्री विष्णुदेव साय जी, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन) रहेंगी। अध्यक्षता मान. श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी जी (अध्यक्ष, नगर पालिका अकलतरा) करेंगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मान. श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी (राज्यसभा सांसद), मान. श्रीमती विद्यावती सिदार जी (विधायक लैलूंगा) एवं मान. श्री कपिल सिंहानिया जी (अध्यक्ष, नगर पंचायत लैलूंगा) उपस्थित रहेंगे।

सूत सारथी समाज द्वारा समस्त स्वजातीय भाई-बहनों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here