Home कांकेर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ड्रिंक एण्ड ड्राइव के विरुद्ध सख्त...

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ड्रिंक एण्ड ड्राइव के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

0

 

🟦102 प्रकरणों में कार्यवाही व ₹8,20,900 का अर्थदंड।

Ro.No - 13672/156

🟦 100 से अधिक वाहनों को किया गया जब्त।

🟦नाबालिग वाहन चालकों पर विशेष निगरानी।

🟦बढ़ते सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा “ड्रिंक एण्ड ड्राइव” (धारा 185 मोटरयान अधिनियम) के अंतर्गत निरंतर सघन चेकिंग अभियान संचालित।

 

🟥पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन में ,डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, डीएसपी (बस्तर फाइटर्स)के पर्यवेक्षण में तथा RI श्री दीपक साव जिला कांकेर पुलिस द्वारा माह फरवरी 2026 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।

 

🟥 माह फरवरी के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर नियमित चेक पोस्ट स्थापित कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गई।

🔹 कुल 102 वाहनों/चालकों पर ड्रिंक एण्ड ड्राइव के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।

🔹 माननीय न्यायालय द्वारा कुल ₹8,20,900/- (आठ लाख बीस हजार नौ सौ रुपये) का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

🔹 प्रति चालक औसतन ₹10,000 से ₹15,000 तक का जुर्माना लगाया गया।

 

🟥नाबालिग वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखते हुए यह पाया गया कि नाबालिग वाहन चालक यातायात नियमों से अनभिज्ञ होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। इस संबंध में यातायात पुलिस द्वारा—

✔ नाबालिग चालकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

✔ उनके अभिभावकों को बुलाकर समझाइश दी जा रही है।

✔ यातायात सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

 

🟥थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा निम्न प्रकार के उल्लंघनों पर भी सतत चालानी कार्यवाही की जा रही है—

🔹 तेज गति से वाहन चलाना

🔹 स्टंटबाजी करना

🔹 मालवाहक वाहनों में सवारी ढोना

🔹 बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन चलाना

🔹 तीन सवारी चलाना

🔹 लापरवाहीपूर्वक एवं नशे की अवस्था में वाहन संचालन।

 

🔅इस सतत कार्यवाही के परिणामस्वरूप जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

 

🔅इन कार्यवाहियों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना है।

 

🟥 कांकेर पुलिस की अपील:—

🚫 नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

🪖 दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।

🚗 चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें।

❌ तीन सवारी एवं स्टंटबाजी से बचें।

⚠️ निर्धारित गति सीमा का पालन करें।

 

आपकी सावधानी ही आपके परिवार की सुरक्षा है।

 

🟥 जिला पुलिस कांकेर सड़क सुरक्षा, जन-जागरूकता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रयासरत है तथा आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here