♦️चौकी – हल्बा, थाना नरहरपुर,
♦️जिला-उ0ब0 कांकेर
♦️दिनांक 03.03.2026
🟥 14 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार ।
🟥घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि
◽श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब बिकी करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
◽इसी क्रम में चौकी हल्बा प्रभारी निरीक्षक कोमल भूषण पटेल के नेतृत्व में दिनांक 02.03.2026 को चौकी पुलिस टीम द्वारा होली पर्व का ध्यान में रखते हुए सतत जुर्म जरायम पतासाजी एवं ग्राम भ्रमण दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि 01. राजू मरकाम पिता रोहिदास मरकाम उम्र 36 वर्ष 02. श्रीमती शिवबत्ती विश्वकर्मा पति स्व. पुन्नूराम विश्वकर्मा दोनों निवासी ग्राम डुमरपानी अपने घर बाड़ी में हाथ भठ्ठी से बना देशी महुआ शराब बिक्री करने के लिए छिपाकर रखें हैं कि सुचना पर मुखबीर के बताये अनुसार अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये ।
🟥गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:–
◽01. राजू मरकाम से एक सफेद रंग की जरकीन में भरा 06 लीटर देशी महुआ शराब किमती 600 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 100 रूपये,
◽ 02. श्रीमती शिवबत्ती विश्वकर्मा के घर बाड़ी से 08 लीटर देशी महुआ शराब, किमती 800 रूपये मिला जिसे गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया।
◽चौकी हल्बा दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दिनांक 02.03.2026 को गिरफ्तार किया गया है ।
🟥पुलिस टीम का विवरणः–
सम्पूर्ण रेड कार्यवाही में निरीक्षक चौकी प्रभारी कोमल भूषण पटेल के नेतृत्व में ,सउनि राकेश कुमार स्वर्ण, प्र0 आर0 595 चन्द्रभान टेकाम आरक्षक 319 शिवप्रसाद तारम, 371 ललित मण्डावी, 937 सहदेव ठाकुर, 1234 मंगलेश्वर वटटी, 1383 विरेन्द्र जुर्री, महिला आरक्षक- 05 जागेश्वरी कश्यप, 806 रामिन दर्रो की योगदान रहा।
🟥कांकेर पुलिस की अपीलः-*
◽ अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हैं।
◽इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन
नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं।
◽यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।



